दुःखद खबर:_ प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार शिव कुमार पाण्डेय का निधन.. जिले में शोक की लहर
साहित्यिक जगत का एक स्तंभ ढह गया
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 22 नवम्बर) । छत्तीसगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार कवि कला समीक्षक शिव कुमार पाण्डेय का आज निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मातृ छाया भुज बंधान मार्ग बैकुंठपुर से दोपहर 3 बजे निकाली जावेगी। श्री पाण्डेय विगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। आज ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 5:00 बजे उनका निधन हो गया।
ग्राम टपर्दा में 01 अगस्त सन 1935 को जन्मे सुविख्यात साहित्यकार मनीषियों के परिवार में जन्मे स्व. रमेश प्रसाद पाण्डेय के पुत्र एवं संजात साहित्य वाचस्पति पुरातत्ववेत्ता स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय एवं पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय के पौत्र शिव कुमार पाण्डेय ने हिंदी साहित्य के व्याख्याता के पद पर 30 वर्षों से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से सींचा है।
हिंदी साहित्य में इनका योगदान अविस्मरणीय है। अपने जीवन काल मे हिंदी साहित्य के साधक के रूप में सतत सलंग्न रहें। विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में सादर समाधृत रहें। श्री पाण्डेय के तीन बेहद प्रचलित काव्य संग्रह युगाक्षर, अनुभूति और युगानुभूति प्रकाशित हुई है। कई साहित्य संस्थाओं में शिव कुमार पाण्डेय की सक्रिय रहकर हिंदी साहित्य कोनागे बढ़ाने में आना योगदान दिया है जिनमें से मधुरिमा (सदस्य) जनवादी लेखक संघ (संरक्षक) बज्मे अदब (अध्यक्ष), सृजन सम्मान रायगढ़ शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष रहकर सक्रिय सहभागिता रही हैं ।श्री शिव कुमार पाण्डेय के कविता कहानियों एवं परिचर्चा का समय समय पर आकाशवाणी से प्रसारण भी होता आया है।
श्री शिव कुमार पाण्डेय निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।
स्व:पांडे ,प्रदीप,सतीश,सुनील,दीपक पांडे की पिता जी थे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
