सिंधी फ़िल्म वरदान हिक अनमोल सौगात का प्रदर्शन रायगढ़ शहर में कार्निवाल मल्टीप्लेक्स ग्रैंड मॉल और रामनिवास टॉकीज में होगा
रायगढ़(वायरलेस न्यूज) आगामी आने वाली 7 दिसम्बर को वरदान हिक अनमोल सौगात सिंधी फ़िल्म का शहर के मल्टीप्लेक्स और टाकिजों में लगाई जाएगी फ़िल्म के माध्यम से सिंधी भाषा और संस्कृति की झलक दिखलाई जाएगी। इस बाबत बिलासपुर के फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी एवं राजकुमार मनसुखानी ने बुधवार 1 दिसंबर को रायगढ पहुँच कर रायगढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत चक्रधर नगर रायगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उदासी से रूबरू मुलाकात करके पंचायत के पदाधिकारियों से भी बहुत तन्मयता के साथ मुलाकात की जिसमें पूज्य पंचायत ने फ़िल्म की सफलता के लिए हर संम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया । श्री उदासी ने सभी सिन्धी भाईयों और बहनों से अपील करते हुए कहा कि समाज की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने तथा सिंधी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु एक जुट होकर समाज के हर वर्ग को यह फ़िल्म देखनी चाहिए ।इस बैठक में पूज्य पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उदासी जी , उपाध्यक्ष नरेंद्र हेमानी (पप्पू) ,चंद्रकांत पंजाबी, नंदलाल मोटवानी , राजेश कटारे जी, इत्यादी पदाधिकारी गण उपस्थित थे । रायगढ़ की समस्त सिंधी संस्थाओं की ओर से भी इस फ़िल्म को सफल बनाने आश्वासन दिया , एवं आशीर्वाद दिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
