बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम के द्वारा श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में आज प्रसाद की सेवा दी गई एवं इस अवसर पर आरती में शामिल हुए सभी पदाधिकारी गण सदस्य जन ने भगवान झूलेलाल से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना, अरदास की गई पल्लो पाया गया वैसे भी संस्था के द्वारा सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा हैं

इस अवसर पर श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश हरद्वानी के द्वारा संस्था के अध्यक्ष डॉ.हेमंत कलवानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नागदेव, महामंत्री अशोक हिंदूजा,प्रवक्ता जगदीश जज्ञासी, सतीश लाल, मीडिया प्रभारी विजय दूसेजा का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं संस्था के किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई व उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया.इस अवसर पर नानक पंजवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक नागदेव, उत्तम बुधवानी , इंद्रजीत गंगवानी, राजकुमार मनसुखानी, महेश आडवाणी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *