बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) बिलासा देवी केवट चकरभाटा एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग एवं अन्य महानगरों तक की सीधी उड़ान के लिए हवाई सेवा जन संघर्ष

समिति द्वारा जारी धरने में आज नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम के सदस्य शामिल होकर अपना समर्थन दिया.यूं तो पूर्व में भी हमारे समाज द्वारा उक्त संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया जा चुका है .इसी परिपेक्ष्य में संस्था द्वारा भी धरना स्थल पहुंचकर सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस कड़ी में संस्था के अध्यक्ष डॉ.हेमंत कलवानी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा समाज संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सहयोग करेगा एवं उन्होंने कहा कि हवाई सेवा की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण हमारे शहर का विकास नहीं हो पा रहा है. हम सब एकजुट होकर हमे अपनी बात राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहिए एवं आंदोलन का विस्तार करते हुए अपनी मांगों को केंद्र के समक्ष गंभीरता पूर्वक रखना होगा.संस्था के प्रवक्ता जगदीश जज्ञासी ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण पर एक आशा बनी रही थी कि नगर को हवाई सेवा की सौगात मिलेगी किंतु आज पृथक राज्य को बने 21 वर्ष होने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों है जिस वजह से हमारा शहर का उद्योग एवं व्यापार जगत काफी पीछे है सारा विकास का केंद्र रायपुर तक है, उन्होंने सभी को एकजुट होकर अपनी मांग केंद्र तक एवं नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री सिंधिया जी तक पहुंचाने के लिए जोर दिया.इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह एवं लोरमी विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी उपस्थित हुए एवं उन्होंने भी संबोधित करते हुए दिल्ली तक चलने के लिए भी अपनी सहमति एवं समर्थन दिया.धरना स्थल पर प्रमुख रूप से नानक पंजवानी, सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, टेकचंद वाधवानी, नरेंद्र नागदेव, सतीश लाल, श्रीचंद दयालानी, अमर चावला, विक्रम वलेचा एवं संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित थे.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
