36 मैग्नेटो मॉल और होटल कोट्यार्ड मेरियेट में कोरोना कोविड काल के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा बरती जा रही कार्निवाल सिनेमा में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन हो रहा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सबसे पहले मॉल संस्कृति का पदार्पण बिलासपुर से शुरू हुआ ।मंगला चौक से आगे बने सिटी मॉल 36 की शुरुआत से छत्तीसगढ़ में मॉल कल्चर चलन में आया उसके बाद राजधानी में भी सिटी मॉल की शुरुआत हुई ।वर्तमान में कोरोना काल को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक बदलाव किया गया है। जहां कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है हालांकि कोरोना के चलते लोगों का 36 मॉल में एवं कार्निवल सिनेमा में आना कम हुआ है लेकिन प्रबंधन ने यह भरोसा दिलाया है कि कोरोना कॉल को देखते हुए हमने 36 मॉल के साथ ही होटल कोर्टयार्ड मैरियट मैं भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है ।यहां काम करने वाले 1000 से भी अधिक कर्मचारियों को मास्क सेनीटाइजर से लेकर सभी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दे रखे हैं और उसी के अनुरूप यहां काम हो रहा है।
36 मॉल के जीएम आशीष चंदेल ,कविता हंसरजानी, शुभम पांडे, योगेश गुप्ता तथा कार्निवाल सिनेमा मैनेजर विनोद सहारे एवं अमित जैन मार्केटिंग मैनेजर ने आज पत्रकारों को बताया कि 36 मॉल में पुलिस द्वारा इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें सिटी मॉल 36 के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया ।हमने सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी सहयोग किया। कोरोना काल को देखते हुए सिटी मॉल 36 में लोगों का आना निश्चित रूप से कम हुआ है मगर यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोग आ भी रहे हैं ।अभी बड़ी बजट की फिल्में नहीं आने के कारण कार्निवल में तीन फिल्में चार फिल्में ही दिखाई जा रही है नई फिल्मों के मार्केट में आने में अभी वक्त लगेगा।
उन्होंने बताया कि सिटी मॉल 36 में 800 से 1000 कर्मचारी है और हम 100 और लोगों को रोजगार देना चाह रहे हैं छत्तीसगढ़ कल्चर को बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के ही बेरोजगार युवक-युवतियों को हम महत्व दे रहे हैं सामाजिक स्तर पर भी हमारी जिम्मेदारी है जिसे हम निभाने की कोशिश कर रहे हैं जनता की मांग पर रिलायंस ट्रेंड्स ओपन किया जाना प्रस्तावित है सिटी मॉल में अगले माह पे टू, मनचाऊ रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा रही है इसी तरह स्पोर्ट्स होम होम कपड़ा साफ मई तक शुरू हो जाएंगे करने वाला में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होते ही प्रदर्शित की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
