रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) । सिन्धी समाज के जन सहयोग से संचालित उदय अकादमी नागपुर में सिन्धी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिये IAS, IPS व IRS जैसी उच्च श्रेणी की प्रशासनिक सेवाओँ में चयन हेतु लगभग 9 महीनों के लिए UPSC परीक्षा की ऑफ़लाइन कोचिंग करवाई जाती है।वर्तमान में अकादमी का तीसरा बैच चल रहा है, तथा चतुर्थ बैच ( जो फरवरी 2023 से शुरू होने वाला है) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है । इस संबंध में राष्ट्रीय सिन्धी मंच (रजि.) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हीरा मोटवानी आगे बताया कि उदय अकादमी नागपुर से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार समस्त भारत देश से सिर्फ 100 सिन्धी समाज के मेघावी विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन ONLINE इंटरव्यू द्वारा मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अकादमी में सिन्धी ऐच्छिक विषय की कोचिंग व नागपुर में रहने की व्यवस्थाएं निशुल्क है व खाने (तीनो समय) की 9 महीनों के लिए घर जैसी उत्तम व्यवस्था है। इसके अलावा अन्य सभी विषयों की कोचिंग के लिए पूरे सत्र लगभग 9 महीने की कोचिंग की फीस नाम मात्र 50000/- (पचास हज़ार ) का शुल्क लिया जाता है । यहां यह स्पष्ट करना सही होगा कि किसी भी विषय में स्नातक हो चुके तथा 21 वर्ष से 32 वर्ष की आयू के विद्यार्थी ही UPSC की परीक्षा दे सकते हैं। 12 वीं पास विद्यार्थी भी सिर्फ भविष्य में UPSC की परीक्षा देने के लिए इसमें ऑफ़लाइन माध्यम से अकादमी में एडमिशन ले सकते हैं, परन्तु उन्हें UPSC परीक्षा में स्नातक परीक्षा उतीर्ण होने के बाद ही शामिल होने की पात्रता होगी ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
