रायगढ़,(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 13 फरवरी21) कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए एनटीपीसी लारा ने शनिवार को एक करोड़ पांच लाख साठ हजार रुपये की धनराशि जारी की है। कलेक्टर श्री सिंह को एनटीपीसी लारा के मुख्य महाप्रबंधक श्री टी प्रेमदास ने धनराशि का चेक सौंपा।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री भीम सिंह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन हेतु लगातार कार्यरत हैं। सीएसआर मद से जिले के प्रमुख शासकीय अस्पतालों का कायाकल्प करने की विस्तृत योजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुसौर में 2.64 करोड़ के बजट से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। यह राशि एनटीपीसी लारा द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी आज पहली किश्त जारी की गई। उपरोक्त राशि का व्यय भवन निर्माण एवं चिकित्सा उपकरणों की खरीदी के लिए किया जाएगा। इससे समस्त पुसौर तहसील के लोगों को इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।
एनटीपीसी लारा की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री टी प्रेमदास ने रायगढ़ कलेक्टर श्री सिंह को एक करोड़ पांच लाख साठ हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग से श्री आलोइस तोपनो, श्रीमती सुजिता रथ, श्री शकील अहमद, श्री सनी सेठ व श्री अभिषेक भेंगरा मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *