सीएमडी एसईसीएल देर शाम दीपका खदान में उतरे

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आज देर अपराह्न मुख्यालय से निकलकर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे । उन्होंने सायडिंग जाकर कोलस्टॉक की स्थिति देखी तदंतर सीएचपी गए । खदान में उतरते-उतरते अँधेरा हो आया था । वे आमगांव पैच गए और खदान विस्तार से जुड़ी चुनौतियाँ का स्वयं अवलोकन किया । उन्होंने केसीसी ओबी पैच, कोयला पैच, श्रीराम पैच, गोदावरी पैच समेत दीपका मेगा प्रोजेक्ट के लगभग हर हिस्से का निरीक्षण किया तथा माईन प्लान को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए ।
इस वित्तीय वर्ष में दीपका मेगा परियोजना 38 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य की ओर अग्रसर है । गत गुरुवार 1.44 लाख टन उत्पादन कर दीपका ने इस वित्तीय वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन दर्ज किया था ।
सीएमडी एसईसीएल के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री रंजन प्रसाद साह साथ रहे तथा कार्यनिष्पादन की जानकारी दी ।दीपका कोर टीम से महाप्रबंधक (खनन) श्री दिलीप एम बोबड़े, क्षेत्र व परियोजना के विभागाध्यक्ष आदि की भी उपस्थिति रही .
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
