कोरबा/पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़) :- पुलिस थाना परिसर पाली में बीते गुरुवार 04 फरवरी को सीएसपी रामगोपाल करियारे द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों के साथ एक सौजन्य बैठक लेकर पुलिसिंग कार्य को सरल, सहज और निर्भय बनाने सुझाव मांगे गए तथा उन्होंने पुलिस की सफलता में जन सहयोग की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए सबकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर अशिक्षा व जागरूकता की कमी होने से विविध प्रकार के अपराध घटित होते हैं जिसे जन सहयोग व जागरूकता से रोका जा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपराध घटित होने पर अपराधियों को पकड़ती है यह उनकी सफलता नहीं है।बल्कि पुलिस की सफलता इस बात में है कि वह अपराध घटित होने से पहले ही उस पर अंकुश लगा पाए।इस सौजन्य बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पाली पुलिस के कार्यों की सराहना की और थाने में संसाधन व स्टाफ बढ़ाने के अलावा नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस जागरूकता कार्यक्रम अभियान आयोजित करने के सुझाव दिए।वहीं अधिवक्ताओं ने चैतुरगढ़ क्षेत्र में दर्शनार्थियों, सैलानियो की आवाजाही के मद्देनजर ग्राम जेमरा तथा पोड़ी में बढ़ते आपराधिक मामले के रोकथाम हेतु नवीन पुलिस चौकी स्थापना की मांग रखी।पत्रकारों द्वारा भी हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर कैसे कमी लाई जाए इस पर अपने-अपने विचार रखे गए जिसे लेकर जल्द ही भारी वाहनों के रफ्तार पर एक निश्चित गतिसीमा, शराब पीकर वाहन चालन के अलावा बिना हेलमेट व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर भारी जुर्माना राशि के साथ कठोर दंड के प्रावधान को सख्ती से लागू किये जाने की बात सीएसपी श्री करियारे द्वारा कही गई।उक्त सदभावना बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के साथ समस्त पुलिस स्टाफ, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, पार्षद मुकेश अग्रवाल, सोना ताम्रकार, कांग्रेस नेता अनिल गुप्ता, पोड़ी सरपंच होरीसिंह, उपसरपंच एस.डी. साहू, नानपुलाली सरपंच मथुर सिंह, सैला सरपंचपति चंदनसिंह पैकरा के अलावा अधिवक्ता तिरिथराम डिक्सेना, दिलीप सिंदे, योगेश जायसवाल, उपवन खैरवार, रवि महंत, मनदीप सिंह व पत्रकार कमल वैष्णव, दीपक शर्मा, गणेश महंत, विक्की अग्रवाल, सुरेंद्र ठाकुर, कमल महंत, रितेश जायसवाल, ओम जायसवाल, शंकर दीवान उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
