बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बिलासपुर जिले के भाजपा मंडलों एवं बूथों में 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि सुशासन दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 25 दिसम्बर स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रातः 10.30 बजे जिला चिकित्सालय बिलासपुर में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात 12.30 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में पुष्पाजंलि एवं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, साथ ही श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी की कव्याजंलि, उनके उद्बोधन, पोखरण परमाणु परीक्षण, संसद में दिये गये उद्बोधनों के अंश आदि को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर देखा जाएगा।
श्री कुमावत ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जिले के भाजपा मंडलों में ब्लड डोनेशन, फल वितरण, अटल जी के छाया चित्र पर पुष्पाजंलि, कव्याजंलि एवं उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन, पोखरण परमाणु परीक्षण, संसद में दिए गए उद्बोधन के अंश आदि का कार्यक्रमों में उल्लेख किया जायेगा एवं बूथों में भी अटल जी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की जायेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर में सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
