सूरजपुर। (वायरलेस न्यूज़) मोबाइल फोन आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है। इंसान की जरूरत बन चुका मोबाइल यदि खो जाता है या चोरी हो जाता है तो उन्हें काफी असुविधा होती है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने मोबाइल चोरी, मोबाइल खोने की बात को गंभीरता से लेते हुए आमजनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में गुम मोबाईल की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराया है इसके अलावे लिंक https://forms.gle/hYeR5TfNft3yqTet7 पर भी क्लीक कर गुम हुए मोबाईल के बारे में सूचना दी जा सकती है। गुम हुए मोबाईल की खोजबीन के लिए साईबर सेल का लगाया गया है जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है।
साइबर सेल ने ऐसे करीब 10 लाख कीमत के 40 मोबाइल फोन को केवल एक महीने में ढूंढ निकाला है इन मोबाईलों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने उनके वारिसानों को वितरण किया है। मोबाइल खोजने में साइबर सेल से एसआई निलाम्बर मिश्रा, आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
