बिलासपुर/ सूरजपुर (अमित मिश्रा की डीएफओ से हुई मोबाइल पर चर्चा)

आज पूरे में विश्व बाघ दिवस मनाया जा रहा है और इधर सूरजपुर वन विभाग की टीम ने वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार करते हुए हथियारों को जप्त किया है उक्तशय की जानकारी श्री डी पी साहू वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर ने दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरअसल वन विभाग को मध्यप्रदेश के वाइल्ड क्राइम ब्यूरो से क्षेत्र में चल रहे तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी,, सूचना के आधार पर वन विभाग ने इस तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया जिसके बाद टीम ने आरोपी तस्करों से खरीदार बनाकर संपर्क किया और तीन आरोपियों को बाघ की खाल और पेंग्विन के शैल के साथ गिरफ्तार किया है ,,,, विभाग के अनुसार बाघ का खाल 5 से 6 महीनों पुराना है जिसको आरोपी बेचने की फिराक में थे,, सूरजपुर के वनमण्डलाधिकारी श्री साहू ने बताया की वन्यजीव प्राणियों की तस्करी पर लगाम उड़न दस्ता टीम को निगरानी के लिए लगाया जाता है। नही लग पा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *