झीरम घाटी का षड्यंत्र कांग्रेस के अंदरूनी वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है
जगदलपुर, 27 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन के सवाल पर सांसद दीपक बैज के द्वारा भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाने के पीछे सोनिया गांधी के इशारे पर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगे प्रश्न चिन्ह से परेशान कांग्रेस के सांसद के द्वारा नाराज आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने की साजिश के तहत षड्यंत्रकारी आपत्तिजनक निराधार आरोप लगाया गया है। उन्होने कहा कि सांसद दीपक बैज को यह अध्ययन कर लेना चाहिए, कि झीरम घाटी की जघन्य नक्सली वारदात के दौरान केंद्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी की सरकार थी, जिनके द्वारा एनआईए के माध्यम से जांच शुरू की गई थी, तब क्या कांग्रेस की सरकार सो रही थी। झीरम घाटी का षड्यंत्र कांग्रेस के अंदरूनी आपसी वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है, देश विरोधि ताकतों के साथ खड़ी कांग्रेस के संबंध में जनता अच्छी तरह से जानती हैं।
पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने सांसद दीपक बैज के गैर जिम्मेदाराना बयान पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि सांसद दीपक बैज के पास कोई भी ऐसे प्रमाण है तो, उन्हें एनआईए के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए या प्रदेश में उनकी कांग्रेस की सरकार की एजेंसियां जांच में लगी हुई है। उन के माध्यम से एनआईए के समक्ष सभी तथ्यों और प्रमाणों को प्रस्तुत करना चाहिए जिससे दोषियोंं को उनके अंजाम तक पहुंचायाा जा सके और यदि उनके पास प्रमाणित करने के लिए कुछ भी नहीं है तो उन्हें भाजपा औरआरएसएस पर अपने निराधार बयानबाजी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
