बरौद कॉलरी (वायरलेस न्यूज़)
――――――
एक नवंबर की संध्या चार से छ: बजे तक चली सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुई,जिसमें आधा दर्जन प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्षों व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे.व्ही.एस. सिसोदिया,राष्ट्रीय सचिव अमित बनर्जी,राष्ट्रीय महासचिव एम.वाहिद सिद्दीकी,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एच.के.पासवान ने फोरम के मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहते हुए सामाजिक गतिविधियों में गति देने का आह्वान किया,उक्त सेमिनार में महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि फोरम का व्यवसायीकरण ना हो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो नीति निर्धारण कर उद्देश्य बनाया गया है,उसी के अनुरूप हम कार्य करें | उन्होंने यह भी कहा कि समाज के पीड़ितों के हितार्थ के हम उल्लेखनीय कार्य करें,हम रहे ना रहे फोरम जरूर रहेगा | राष्ट्रीय महामंत्री एम. सफदर अली सिद्दीकी,छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गनपत चौहान ने नितिन अग्रवाल के विचार की सराहना करते हुए महाराष्ट्र की नवीन कार्यकारिणी गठन में महिला विंग के अंतर्गत मैडम नायडू को फोरम में स्थान देने की पहल का स्वागत किया |
सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राईट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस. चौहान ने वर्चुअल सेमिनार में भाग लेने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी व उपस्थित समस्त प्रदेशाध्यक्ष को सेवाभावी.समाज सेवकों का फोरम से जोड़ने का निर्देश दिया |
सोशल फोरम अॉन ह्यूमन राईट्स के वर्चुअल सेमीनार में महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने महाराष्ट्र कार्यकारिणी का गठन करने हेतु निम्न नामों का प्रस्ताव दिया,जिसमें सचिव संजय सोनावने,उपाध्यक्ष द्वारका दुबे,संयुक्त महासचिव कुमार दइगुडे,कार्यकारी अध्यक्ष एडव्होकेट एफ.ए.खान,जिलाध्यक्ष पुणे (ग्रामीण) परेश खदीलकर,जिलाध्यक्ष रायगढ़ राकेश धीमन,मीडिया प्रभारी डॉ.सुमीत अग्रवाल,आईटी प्रभारी डॉ.हिमानी सोम है ,जिसे सोशल फोरम अॉन ह्यूमन राईट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान ने सहमति दिया |
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वर्चुअल सेमीनार का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान ने तथा आभार व्यक्त महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने किया ! इसे वायरलेस न्यूज बनवा दीजिए अनिल भाई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *