● आरोपियों से डेढ़ किलो गांजा जप्त, #जूटमिल पुलिस की कार्यवाही….

*रायगढ़* । आज दिनांक 20/02/2022 के दोपहर जूटमिल पुलिस द्वारा रायगढ़-ओड़िशा हाईवे पर स्कूटी में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को काशीराम चौक के पास नाकेबंदी कर गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से डेढ़ किलो गांजा कीमत करीब ₹15,000 का तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी होंडा डियो जप्त कर *धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्यवाही किया गया है । जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को आज मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के उड़ीसा की ओर से लाल रंग के हौंडा डिओ स्कूटी पर गांजा लेकर रायगढ़ की ओर निकले हैं । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गांजा तस्करों पर कार्यवाही के लिये तत्काल हाईवे तथा बाईपास रोड पर अपने स्टाफ तैनात किया गया था । दोपहर करीब 2:30 बजे सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी के हमराह पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी दौरान मुखबिर द्वारा बताये लाल रंग के स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया जो अपना नाम कृष्ण कुमार कुमार ग्राम जकेला थाना पुसौर तथा नरेंद्र मिश्रा थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा का बताएं । दोनों युवकों एवं उनके स्कूटी की विधिवत तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के कब्जे से *1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹15,000* का बरामद हुआ । आरोपियों ने गांजा का पुड़िया बनाकर बिक्री करने के लिए गांजा लेकर आना बताएं । आरोपी – (1) कृष्ण कुमार कुम्हार पिता पुनीत राम कुम्हार उम्र 26 साल निवासी जकेला जिला थाना पुसौर जिला रायगढ़ (2) नरेंद्र मिश्रा पिता अशोक मिश्रा उम्र 30 साल निवासी किरितमाल थाना रेंगाली जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा के कृत्य पर मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त *स्कूटी ओ.डी. 16 जी- 3955 जप्त* कर थाना जूटमिल में दोनों आरोपियों पर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*