जगदलपुर 28 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ब्लाॅक स्तर पर इंजीनियरिंग में स्नातक एवं हायर सेकेण्डरी पास स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ई-श्रेणी में निः शुल्क पंजीयन किया जाएगा। एकीकृत पंजीयन प्रणाली के अन्तर्गत ई-श्रेणी के निः शुल्क पंजीयन के लिए लोक निर्माण विभाग के सभी संभागीय कार्यालयों को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इसके अन्तर्गत स्नातक एवं हायर सेकंडरी पास एवं बेरोजगारों को 20 लाख तक के कार्य ब्लाॅक स्तर पर देने का प्रावधान किया गया है। इसका लाभ लेने के लिए आरक्षित वर्ग के बेरोजगारों की शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी एवं अनारिक्षत वर्ग के बेरोजगारों को इंजीनियरिंग में स्नातक एवं पत्रों उपाधि होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी लोक निर्माण की वेबसाईट http://pwd.cg.nic.in/ से प्राप्त की जा सकती है।
इसके अन्तर्गत बस्तर जिले के जगदलपुर, बकावण्ड एवं तोकापाल विकासखण्ड के पात्र शिक्षित बेरोजगारों के ई-श्रेणी के रजिस्टेशन कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग उत्तर बस्तर संभाग के क्रमांक-1 के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें से श्री मनोज लकड़ा का मोबाईल नम्बर 99778-16587, श्री संतोष मौर्य का मोबाईल नम्बर 94242-98420 तथा श्री मनोज कुमार का मोबाईल नम्बर 99816-66002 है। इसी तरह बस्तर, दरभा, लोहण्डीगुड़ा एवं बास्तानार के शिक्षित बेरोजगारों के पंजीयन कार्य के लिए भी अधिकारी-कर्मचारियों की भी मोबाईल नम्बर सार्वजनिक की की गई है। इसमें से श्री शेख इंदरीष का मोबाईल नम्बर 76928-89009 तथा अहमद खान का मोबाईल नम्बर 99261-13198 है। पंजीयन हेतु उक्त अधिकारी-कर्मचारी से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
