अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का रेल सुरक्षा बल शहडोल ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ में किया सम्मान

On: August 7, 2022 6:56 PM
Follow Us:


शहडोल। मध्यप्रदेश। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज) शुक्रवार के दिन 7 जुलाई को रेसुब शहडोल ने जिले के 4 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को लवे कॉलोनी, शहडोल में स्थित उप मुख्य अभियंता (निर्माण) कार्यालय के सभागार में परिजनों को ससम्मान आमंत्रित कर शाल श्रीफल ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट शहडोल प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि शुक्रवार दिनांक 07.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी वर्षगांठ पर आर.पी.एफ. के उच्चाधिकारियो के द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल द्वारा रेलवे कॉलोनी, शहडोल में स्थित उप मुख्य अभियंता (निर्माण) कार्यालय के सभागार में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुल 4 परिवार व उनके सगे सबंधियों को आमंत्रित कर उनका स्वागत वंदन किया गया। इस स्वागत में उनके द्वारा लाए गए उनके परिवार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर पुष्पहार चढ़ाया गया तथा स्वागत स्वरूप उन्हे शाल, श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शहडोल नगर के करीबन 80-90 गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे और उन सभी की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला शहडोल की जिलाधीश महोदया श्रीमती वंदना वैद्य, संभागीय कमांडेंट होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन शहडोल श्री एमके पंडरे, तहसीलदार सोहागपुर शहडोल श्री भरत सोनी, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) रेलवे शहडोल श्री प्रदीप तुराले, कार्यकारी अभियंता श्री प्रदीप शर्मा, रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल से निरीक्षक मनीष कुमार अपने मातहत अधिकारियों एवं बल सदस्यों के साथ एवं रेलवे स्टेशन शहडोल के समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे हेल्प लाईन नं. 139 का प्रचार-प्रसार किया गया एवं हर घर तिरंगा के बारे में भी अवगत कराया गया। जिलाधीश महोदया द्वारा भी शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया साथ ही आरपीएफ की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की गई, कार्यक्रम के उपरांत प्रांगण में 20 पौधों का पौधरोपण किया गया, शहडोल नगर के सभी गणमान्य व वरिष्ठ नागरिको एवं द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम एवं आरपीएफ द्वारा इस अनूठी पहल की सराहना की गई आर.पी.एफ. एवं जिलाधीश महोदया द्वारा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment