हजारों की टिकटों के साथ एक युवक को दुर्ग आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

दुर्ग।बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल दुर्ग की विशेष टीम के द्वारा एक व्यक्ति को रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करने पर गिरफ़्तार कर लिया है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक संजीव सिन्हा ने मीडिया को बताया कि मुख्यालय द्वारा रेलवे टिकट के अवैध रूप से व्यापार करने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 26 जून.25 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर के दिशा निर्देश पर पोस्ट प्रभारी दुर्ग द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई । इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर टुमन कुमार साहू पिता खिलेश्वर साहू उम्र 26 वर्ष साकिन-मकान नंबर 269, बघेरा, थाना सोमनी, जिला- राजनंदगांव छत्तीसगढ़ को उसके पर्सनल यूजर आईडी sahutuman से अपने लाभ हेतु टिकट बनाना पाया गया। रेल आरक्षित पास्ट ई टिकट कुल *05 नग* जिसका कुल कीमत *16,157.55* रुपए का अवैध रेलवे ई टिकट व्यापार करना पाया गया। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2304/25 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 26.जून 25 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *