हजारों के मोबाइल के साथ आरपीएफ चांपा ने कोरबा के युवक को पकड़ा। कोरबा पुलिस को किया सुपुर्द
चांपा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क । हजारों के मोबाइल चोरी मामले रेसुब पोस्ट चांपा द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस थाना सिविल लाईन कोरबा को सुपुर्द किया गया। रेसुब पोस्ट चांपा प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 21.30 बजे रेलवे स्टेशन चाम्पा के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर एक व्यक्ति को प्रधान आरक्षक ए के मिश्रा व प्रधान आरक्षक एस सरकार द्वारा संदेहात्मक हालत में घूमते हुए पाने पर उस पर नजर रखा गया और उसकी गतिविधि सही नही पाए जाने पर रेसुब पोस्ट चांपा लाया गया पूछताछ के दौरान वह अपना नाम व पता विवेक शर्मा उम्र 36 वर्ष पिता विष्णुदत्त शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 14 हाउसिंग काॅलोनी कोरबा] थाना सिविल लाईन जिला कोरबा छग बताया और लगातार पूछताछ करने के पश्चात उसके पास 02 नग स्मार्ट मोबाईल ( कीमत लगभग 35000/-) मिला और बताया कि उनके द्वारा हाउसिंग काॅलोनी कोरबा में एक मकान से चोरी किया गया है तब संबंधित सिविल लाईन पुलिस थाना कोरबा के अतर्गत पुलिस चौकी सीएसईबी कोरबा से संपर्क कर जानकारी लिया गया और उनको सूचना दिया गया जिस पर सिविल लाईन थाना से रात्रि लगभग 02ः00 बजे पुलिस अधिकारी व स्टाॅफ रे सु ब पोस्ट चाम्पा आये और आरोपी को अपने साथ लेकर चले गए और कोरबा सिविल लाईन थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 416/2025 दिनांक 09.07.2025 धारा 331(4), 305 (A) बीएनएस में शामिल कर जांच किया जा रहा है। उक्त मामले में शिकायतकर्ता का नाम नीलेश कुर्रे पिता दूजराम कुर्रे उम्र-20 वर्ष निवासी पंप हाउस कोरबा थाना चैकी सीएसईबी जिला कोरबा छ-ग- मोब 9993863646 है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
