हजारों के रेल्वे के लोहे के साथ सोनिया नगर के दो युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़े
रायगढ़। वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने प्रभारी की सक्रियता से लगातार रेल्वे लाईन किनारे गस्त के दौरान लाईनर और लाईन फिटिंग की चोरी करने वाले चोरों को एक आटो के साथ गिरफ्तार करने मे अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि 28.10.2023 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 23/23 दिनांक 25.10.23 धारा-3(ंए)आर.पी.(यूपी)एक्ट मामले में संलिप्त आरोपियों को उप निरीक्षक संजय कुमार एस. एवं हमराह बल सदस्य प्र.आ-1400323 रणवीर एवं आ-1400403 एस.के.शर्मा के साथ रायगढ-जे.एस.पी.एल सेक्शन में गुप्त निगरानी के दौरान एक तीन पहिया आटो बिना नंबर का संदेहास्पद स्थिति में किलो मीटर नंबर 587/17-19 के पास अप रेलवे लाईन के पास खाली मैदान में खड़ा मिला। पास जाने पर आटो चालक के द्वारा आटो लेकर भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। आटो में चालक के साथ दो अन्य व्यक्ति बैठे थे, पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। 02 व्यक्तियों को पकड़कर नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता क्रमश श्याम गोरख, पिता-जगदीश गोरख,उम्र-28 वर्ष, पता-मकान नंबर-64, रेलवे पावर हाउस सोनिया नगर, थाना-सिटी कोतवाली, जिला-रायगढ (छ.ग) एवं , राजकुमार देवांगन, पिता-मनहरण देवांगन,उम्र-26 पता-वार्ड क्र-40 सोनिया नगर कोष्ठापारा थाना-सिटी कोतवाली, जिला-रायगढ (छ.ग) बताये। वाहन को चेक करने पर दो नग प्लास्टिक में बोरे कुछ वजनी समान रखा मिला। दोनों प्लास्टिक बोरे को वाहन से बाहर निकलवाकर खोल कर दिखाने को कहा गया, देखने पर (1) प्लास्टिक बोरे के अन्दर 38 नग ERS पेन्ड्राल क्लीप + 47 नग लाईनर और , प्लास्टिक बोरे के अन्दर 45 नग ERS पेन्ड्राल क्लीप + 36 नग लाईनर पाया गया। जप्तशुदा संपति का कुल अनुमानित कीमत- 5810/- रूपये है। मौके पर नोटिस देकर पेन्ड्राल क्लीप +लाईनर को लेकर जाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति के मांग करने पर वैध पत्र नही होना बताये। उक्त दोनां को रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाकर पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक-23/2023,धारा-3 (अ) रेल संपिŸा (अवैध-कब्जा) अधिनियम-1966 में मामलें में शुमार किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
