हरिबोल के जयघोष के साथ जेएसपी में निकली रथयात्रा

रायगढ (वायरलेस न्यूज़) जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र में भगवान बलराम, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने विधि—विधान से पूजा—अर्चना और छेरा—पहरा की रस्म निभाते हुए यात्रा की शुरूआत की।
जिंदल आॅफिसर्स क्लब ने जेएसपी परिसर में भगवान जगन्नाथ की पूजा एवं रथयात्रा का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह मंगला आरती के साथ पूजन की शुरूआत हुई। फिर सूर्य पूजा, गोपाल वल्लभ और सकाल धूपा की रस्म निभाई गई। दोपहर में रोशा होम के बाद भगवान की रथ प्रतिष्ठा की गई। शाम 4 बजे छेरा पहरा की रस्म कार्यपालन निदेशक सुधांशु पाठक ने निभाई। इसके बाद भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर स्थापित कर रथयात्रा निकाली गई। कंपनी परिसर स्थित दुर्गा पूजा मैदान से निकली यह यात्रा, हिल व्यू कॉलोनी से होते हुए सी एंड डी कॉलोनी पहुंची। यात्रा मेंं जेएसपी परिवार के सदस्यों ने बड़ी आस्था एवं उत्साह से हिस्सा लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
