महापौर समेत जनप्रतिनिधियो ने चलाया भौरा
खाद से 5 लाख 37 हजार 40 रु. का लाभ-गौधन न्याय योजना की उपलब्धि है-महापौर
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) हरेली त्यौहार पर छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी अंतर्गत गोधन न्याय योजना का शुभारंभ पिछले वर्ष हरेली के दिन गौठानो में किया गया था आज पुनः हरेली में 1 वर्ष पूर्ण होने पर गौठान की गतिविधियों पर चर्चा हेतु नगर निगम द्वारा आयोजन किया गया साथ ही स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा के तहत स्वच्छ्ता शपथ भी लिया गया,जिसमे मुख्य अतिथि निगम की महापौर जानकी काट्जू एवं विशिष्ट अतिथि एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,अनुपमा शाखा यादव,संजय चौहान,रमेश भगत,एल्डरमेन वसीम खान,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से छत्तीसगढ़ के प्रथम महत्वपूर्ण पर्व हरेली के दिन से गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया है गौठान की गतिविधियों का विस्तारण कर गौठान में गोबर संग्रह करते हुए संग्रहित गोबर से वर्मी कंपोस्ट सुपर कंपोस्ट सुपर कंपोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है इससे जैविक खेती को बढ़ावा रोजगार के नए अवसर एवं गौ सुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ-साथ प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ फसल को पशुओं की खुली चराई से नियंत्रण हेतु रोका छेका अभियान, पारंपरिक कार्यक्रम गेड़ी दौड़ कुर्सी दौड़ फुगड़ी रस्साकशी भंवरा नारियल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन आदि प्रतियोगिता करा रही है।
उसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर शहरी गौठान में हरेली पर्व पर जनप्रतिनिधि ,अधिकारी ,किसान एवं क्षेत्रवासियों की चर्चा परिचर्चा रखी गई।जिसमें सभी ने गौधन न्याय योजना पर अपने अपने विचार रखे,हरेली पर्व के पारंपरिक खेल भंवरा,नारियल फेक,गेड़ी दौड़ आदि खेलकर उल्लास पूर्वक त्योहार मनाया गया।महापौर समेत जनप्रतिनिधियो अधिकारी कर्मचारियों ने भी भौरा चलाया।
गौधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी मुन्ना ओझा ने बताया कि
1 वर्ष में वर्मी खाद 208 टन बना और, 137 टन बिक्री हुआ हैं, वही सुपर खाद 63 टन बना और 9.6 टन बिक्री हुआ हैं जिसमे राशि 5 लाख 37 हजार 40 रु. लाभ हुआ।जो स्व सहायता समूह के महिलाओं की बहुत बड़ी उपलब्धि है,
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी द्वारा हमारी संस्कृति की वास्तविक पहचान के लिये हरेली में पारंपरिक खेल का आयोजन कराया, जिसे हम भूलते जा रहे थे,वही हरेली के दिन से गौधन न्याय योजना लाकर हमारे राज्य के किसान और महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का सफल प्रयास किया,आज गोबर से बने सस्ते खाद से किसान खेती कर रहा और समितियां स्वरोजगार पा रही है ,खाद से 5 लाख 37 हजार 40 रु. का लाभ अपने आप मे एक उपलब्धि है हमारे निगम क्षेत्र के लिये,
,निश्चित ही हमारे राज्य का नाम देश के सर्वोच्च स्थान पर होगा ।जहां हम अपने पारंपरिक जीवन शैली से आत्मनिर्भर बन रहे है।
आज के कार्यक्रम में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव,ई ई नित्यानंद उपाध्याय,अकाउंटेंट अजय वर्मा,कृषि विभाग से श्री भगत ,वरिस्ठ कृषि अधिकारी बनाफर,गौधन न्याय योजना के नोडल मुन्ना ओझा,पी आई यू प्रह्लाद तिवारी,विकास पटेल,सुपरवाइजर सरोजनी एवं कार्यक्रम के उद्घोषक और सहायक जनसंपर्क अधिकारी दीपक आचार्य उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
