हाईकोर्ट अधिवक्ता अनुपम शर्मा चैतुरगढ़ दर्शन कर लौटते समय हुई मौत

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हाइकोर्ट के अधिवक्ता अनुपम शर्मा का आज चैतुरगढ़ में दर्शन कर लौटते समय चक्कर खाकर गिरने से साथी के द्वारा हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह अपने एक साथी के साथ चैतुरगढ़ माता का दर्शन करने कार से गए थे, दर्शन के पश्चात जब सीढ़ी से उतरते समय चक्कर खाकर गिर पड़े जिससे उनके साथी ने उन्हें पाली के हैस्पिटल लेकर पहुंचे डाक्टरों ने उन्हें ब्लडप्रेशर बड़ने की बात कही और दवा दी ,और तत्काल अपोलो ले जाने को कहा 108एंबुलेंस से बिलासपुर अपोलो के लिए रवाना किया गया लेकिन अपोलो पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

अनुपम शर्मा को डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। परिवार जनों ने जानकारी दी है कि कल सरकंडा मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Comment