हैवी वाहन की चपेट में लेकर 6 बच्चीयों को किया घायल दो ने दम तोड़ा ग्रामीणों ने किया चक्का जाम मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशि तब खुला चक्का जाम

बड़ी खबर। सारंगढ़ के दान सरा सालर के मध्य बटाउपाली के पास आज सुबह तालाब नहाने जा रही एक हेवी वाहन ने अपनी चपेट में लेकर 6 बच्चीयों को घायल कर दिया था जिसमे दो ने दम तोड़ दिया 4 बच्चीयों का इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँच गया था आक्रोशित गांव के लोगो ने सारंगढ़ दानसरा सालर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को घेरकर चक्का जाम शुरू कर दिया लोगो ने सड़क जाम करने से सड़क के दोनों ओर घण्टो लंबी लाइन गाड़ियों की लग गई प्रशासन की पहल के बाद कुछ देर पहले ही मृतक बच्चीयो के परिजनो को सहायता राशि देने पर चक्का जाम ग्रामीणों ने समाप्त किया तब जाकर प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली । उपरोक्त जानकारी कोतवाली थाना सारंगढ़ टीआई श्री साहू ने वायरलेस न्यूज़ के प्रतिनिधि को मोबाइल से संपर्क करने पर दी है। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य करने सारंगढ़ कोतवाली टीआई श्री साहू अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद है। घटनाकारित वाहन की सरगर्मी के साथ तलाश सारंगढ़ पुलिस की एक टीम कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *