रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 14 फरवरी 2021)
वैलेंटाइन डे दिन रेड कलर के कपड़े पहने सुबह 50 से अधिक युवा-बच्चे और बुजुर्ग पर्यावरण पार्क से लेकर मेडिकल कॉलेज तक जागरूकता रैली निकाली,

जिसका नाम दिया वॉकेथान। इस वॉकेथान का उद्देश्य ह्दय की देखभाल सही तरीके से करना और अच्छी सेहत प्राप्त करना था। हम फिट तो इंडिया जैसे नारे लोग इस दौरान लगा रहे थे।
शहर के वेलनेस सेंटर ने इस वॉकेथान को आयोजित किया था। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर सभी लोगों को हेल्थ कोच ने ह्द्य से संबंधी व्यायाम कराया और उन्हें ह्दय से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताया। आयोजको ने बताया कि दुनिया भर में हृदय रोग मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक एक साल में हृदय रोग के कारण लगभग 1.75 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से करीब 67 लाख लोगों की मौत स्ट्रोक से होती है जबकि कोरोनरी हृदय रोग के कारण 74 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं।
हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि हृदय की कई समस्याओं के बारे में जागरूकता फैल सके लेकिन इस बार कोरोना के कारण सितंबर महीने में कोई आयोजन नहीं हो सका था इसलिए जब कोरोना का संक्रमण कम हुआ तब इस बाबत वॉकेथान का आयोजन किया गया जिसमें शहरवासियों ने सपरिवार हिस्सा लिया।
वॉकेथान में आए प्रांजल तामस्कर बताते हैं कि अत्यधिक शरीर के वजन दिल के लिए खतरनाक है। वजन पर नजर रखें क्योंकि यह उच्च कोलेस्ट्रॉल की संभावना को बढ़ाता है, जिससे मधुमेह, धमनी रोग का खतरा और रक्तचाप हो सकता है। बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) पर भी नजर रखें और इसे उचित स्तर तक बनाए रखें।
नियमित रूप से व्यायाम करना : हेल्थ कोच प्रियंका
हेल्थ कोच प्रियंका द्विवेदी बताती हैं “अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए, प्रत्येक दिन व्यायाम करना महत्वपूर्ण है यह सुनिश्चित करने के लिए कि धमनियों में लचीलापन रहे, 30-45 मिनट की अवधि के लिए किसी भी शारीरिक गतिविधि के रूप में दैनिक व्यायाम महत्वपूर्ण है। तेज चलने से कुछ वयस्कों की जीवन अवधि में लगभग दो घंटे जुड़ सकते हैं। जीवनशैली में कुछ बदलाव जैसे एलेवेटर के बदले सीढ़ियों से चढ़ना, पार्किंग स्थल के अंतिम भाग में पार्किंग करना और अपने दोपहर भोजन के समय में से थोड़ी देर के लिए कार्यालय से ब्रेक लेकर पैदल चलने से न केवल शरीर को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है बल्कि स्वस्थ जीवन की एक आदत भी बनती है। आज का वॉकेथान इसी के प्रति जागरूकता के लिए रखा गया था।“
हम फिट तो इंडिया फिट : सैफ
इस वॉकेथान के आयोजक और सैफ वेलनेस चलाने वाले सैफ अली कहते हैं कि यह सच्चाई है कि सही और स्वास्थ्यवर्धक आहार स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन जीने की कुंजी है। लेकिन, हम में से अधिकांश इसे अनदेखा करते हैं। व्यक्ति जो खाता है, वह सीधे उसके दिल को प्रभावित करता है, इसलिए हरे और पत्तेदार सब्जियों का सेवन सुनिश्चित करें, चीनी और गैस युक्त पेय से परहेज करें। अगर हम फिट रहेंगे तभी तो इंडिया फिट रहेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
