रायगढ (वायरलेस न्यूज़) 10 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है फ़िल्म प्रेमयुद्ध जिसमे रायगढ शहर के नामचिन्ह कलाकार दीपक आचार्य ने भी अभिनय किया है बताया जाता है फ़िल्म में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है जो कि सस्पेंस है।
विदित हो कि रायगढ़ शहर के युवा सुमित मिश्रा के निर्देशन में बनी छतिसगढ़ी फिल्म प्रेमयुद्ध रायगढ़ के स्थानीय लोकेशन जैसे कारगिल चौक,केलो मरीन ड्राइव,गैलेक्सी मॉल,साई धाम उर्दना,जिंदल रोड के साथ कई जाने पहचाने स्थलों में शूट की गई है जिसे शहरवासियों ने बहुत करीब से देखा है,अब रिलीज का डेट भी नजदीक आ गया है हर दिन फ़िल्म के नए नए पोस्टर प्रचार प्रसार में लगाये जा रहे है हाल ही में आये नये पोस्टर में शहर के चर्चित चेहरे दीपक आचार्य दिखाई दे रहे है
शहर के प्रसिद्ध लोकगायक,एक्टर और कंपोजर दीपक आचार्य भी इस फ़िल्म में अपने अभिनय से लोहा मनवाने वाले है,यह बताना लाजमी होगा कि दीपक ने बचपन से कई मंचो में अपने कला का हुनर दिखाए है,वीडियो अल्बम में सिंगिंग के साथ एक्टिंग लंबे समय से कर रहे है,ऐतिहासिक कार्यक्रम चक्रधर समारोह,राज्योत्सव में भी कार्यक्रम दे चुके हैं जिसकी प्रशंसा छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी की,वही राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से ये नवाजे जा चुके हैं।
फ़िल्म के निर्माता आशीष शर्मा ने प्रेमयुद्ध को नया कलेवर दिया है और लोगों ने हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म के ट्रेलर देख कर साउथ मूवी से कम्पेयर करने लगे है,साथ ही फ़िल्म को देखने मन बना लिये है, ए व्ही एम गाना यूट्यूब चैनल में फ़िल्म के गाने मोतीचूर के लड्डू,कर्मा गीत और इशारा इशारा को भी रिलीज किया गया है जो इतना कर्णप्रिय है कि लोगो के जुबान में बस गया है,फ़िल्म के निर्देशक सुमित मिश्रा ने बताया कि यह फ़िल्म हमारी ड्रीम मूवी है फ़िल्म में ड्रामा रोमांस फाइटिंग और सस्पेंस से सराबोर है हीरो हीरोइन,खलनायक और सह कलाकारों ने जबरदस्त रोल किया है जो निश्चित ही पब्लिक को पसंद आएगी।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
