11 हजार केवी बिजली तार के गिरने से 2 भालू की मौत

बैकुंठपुर (वायरलेस न्यूज़ 20 सितंबर) सोमवार को 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूट गया। इसकी चपेट में आने से भालू और उसके शावक की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर वन विभाग का अमला पहुंचा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस संबंध में कुंवारपुर के परिक्षेत्राधिकारी श्री गुप्ता का कहना है कि घटना रात 3 बजे की है, मादा भालू अपने शावक के साथ थी, तभी 11 हजार केवी वोल्ट का तार उन पर गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भालुओं के शव का पोस्टमार्टम करा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ वनमण्डल के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजिया में सोमवार की अलसुबह 3 बजे एक स्थान पर 11 हजार केवी का तार टूटकर गिर गया था और मादा भालू और उसका शावक पर तार के गिरने दोनेां मृत हो गये। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुॅचे और पशु चिकित्सक के द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। फिर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *