अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

11 ई टिकट के साथ एक युवक रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़ा

On: February 6, 2023 6:19 PM
Follow Us:

11 ई टिकट के साथ एक युवक रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़ा

रायगढ। (वायरलेस न्यूज )रायगढ रेल सुरक्षा रायगढ ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक युवक को रेल्वे के हजारों रुपयों के 11 अवैध ई टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । रेसुब पोस्ट रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिनेश कुमार तोमर के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.02.2023 को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में, मैं उप निरीक्षक संजय कुमार एस साथ में हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबीर खास सूचना के अधार पर रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग में स्थित ओम र्सांई इंटर प्राइजेस नामक दुकान में रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु समय 12ः20 बजे दबिश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक पंकज सिंह, पिता-श्री गणेश सिंह, उम्र-33 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 42, मोहल्ला-भक्तिन डीपा, अमलीभौना, थाना-जूटमील, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। पंकज सिंह द्वारा स्वयं के 02 नग यूजर आई.डी. क्रमषः 01. pankaj_1408 से 02 नग पूर्व रेलवे आरक्षित ई टिकट एवं यूजर आईडी 02. rajjhh से 09 नग पूर्व रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। कुल पूर्व 11 नग रेलवे ई-टिकट कीमत रू 9741.15/- है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/2023 दिनांक 06.02.2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम-1989 संशोधित 2003 दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। रेसुब पोस्ट रायगढ की इस कार्यवाही से ई टिकट का रेल्वे से लाईसेंस लिए बिना अवैध टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment