अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

15 से 18 वर्ष का कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से न रहे वंचित – कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक संपन्न

On: January 4, 2022 2:22 PM
Follow Us:


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 4 जनवरी 2022) । कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। कोई भी छात्र-छात्रा टीकाकरण से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 3 जनवरी 2022 से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत् 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को टीका लगाया जा रहा है। सभी छात्रों को टीका लगावाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग की है। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को टीका लगवाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को स्कूल शिक्षा विभाग को यह कार्य करवाने के निर्देश दिए। हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि हाट बाजार क्लिनिक योजना में जिले को हमेशा की तरह अग्रणी रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान खरीदी और धान परिवहन के संबंध में जानकारी ली। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की समीक्षा की। गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादन एवं विक्रय बढ़ाने कहा। कोविड टीकाकरण में टीकाकरण युद्ध स्तर पर करने कहा। इसके अतिरिक्त शिव घाट बैराज एवं अरपा तट सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीस एस, एडीएम सुश्री जयश्री जैन, सभी संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment