रायपुर(वायरलेस न्यूज 14/02/21)
श्री नामदेव समाज विकास परिषद् छत्तीसगढ़ रायपुर अत्यंत हर्ष के साथ सूचित कर रहे हैं कि दिनाँक 16 फरवरी दिन मंगलवार को संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज का ज्ञानोदय दिवस है इस अवसर पर श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर में दो कार्यक्रम के माध्यम से इस पुण्य दिवस को मनाया जाएगा पहला कार्यक्रम संध्या 4 बजे भजन पूजन कीर्तन का है जो जल ग्रह मार्ग टिकरापारा स्थित सामुदायिक भवन में मनाया जाएगा एवं संध्या 8:00 बजे पंडरी स्थित जिला अस्पताल में प्रांतीय अध्यक्ष राजेश नामदेव एवं उनके परिवार की परिवार के सौजन्य से चरामेति फाउंडेशन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मुफ्त भोजन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से सभी सुधि समाज जनों से निवेदन है कि वह इस पुण्य अवसर पर इन दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं सामाजिक एकता की मिसाल कायम करें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *