अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

180 किलो गांजा बिलासपुर शहर के रास्ते से पार हो गई ! लेकिन कोतमा पुलिस के हत्थे जा लगी, कीमत 11 लाख रु.

On: March 25, 2022 10:00 AM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 23 मार्च की सुबह 9 बजे ओडिशा से गांजा अर्टिगा कार से 180 किलो गांजा बिलासपुर पहुंचती है ,और यहीं पर आगे लेजाने कार का ड्राइवर बदलता है 10 बजे अनूपपुर के लिए रवाना हो जाती है मगर बिलासपुर की पुलिस को हवा नही लगती है बिलासपुर ,रतनपुर गौरेला होते 3 आरटीओ चेक गेट पार करते हुए मध्यप्रदेश सीमा प्रवेश कर जाती है उसे कोतमा पुलिस पकड़ लेती है। और कोतमा पुलिस के हत्थे लगभग 11 लाख रु.गांजा सहित कार जब्त कर लेती है, प्रश्न यह उठता है कि दिन में खुलेआम ओडिशा से गांजा बिलासपुर से पार हो रही है लेकिन पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी रही और 11 लाख रुपये की गांजा पार हो जा रही है किसी को जांच की फुर्सत नही ?
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देश पर अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है,इसी अभियान के दौरान दिनांक 23.03.2022 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले कुछ अज्ञात व्यक्ति, सफेद रंग की आर्टिका कार बिलासपुर से गांजा लेकर ग्राम ठोडहा बसखली की तरफ से थाना कोतमा के रास्ते बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।
इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये, सूचना की तस्दीक हेतु अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मागदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा ग्राम ठोडहा बसखल की तरफ से आने वाले मार्ग के पर नाका बंदी की गई। नाका बंदी के दौरान दिनांक 23.03.2022 को समय लगभग 14:00 बजे सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक CG16CM5237 छत्तीसगढ़ तरफ से आते हुई दिखाई दी, कार की गतिविधी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, कार में चार व्यक्ति बैठें थे।पुलिस टीम को देखकर चारो अलग अलग दिशा में भागने लगें। जिसमे से एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया शेष तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा पूंछतांछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ताराडांड़ थाना कोतवाली बताया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के पीछे की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा के 175 नग खाकी रंग के पैकेट जिसका कुल वजन 180 किलो रखा हुआ पाया गया।
उक्त घटना पर थाना कोतमा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ताराडांड़ थाना कोतवाली जिला अनूपपुर को हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 180 किलो कीमत लगभग 10,80,000/- जप्त किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार जिसकी कीमत लगभग 12 लाख को भी जप्त किया गया है।
राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव से प्रारंभिक पूंछतांछ में यह तथ्य सामने आया है कि मैकू यादव उड़ीसा से बिलासपुर तक अर्टिगा वाहन में गांजा लोड कर लाया था। अवैध मादक पदार्थ गांजा राजेश साहू एवं विश्वनाथ सिंह राठौर का है। जिसे बिलासपुर से अनूपपुर तक लाने के लिए मुझे(राम प्रसाद यादव) बिलासपुर बुलाया गया था। बिलासपुर से अर्टिका वाहन में मैं राम प्रसाद उर्फ मोहन यादव, विश्वनाथ सिंह राठौर, राजेश यादव एवं मैकू को बसखल ठोडहा तक लाया था। जो पुलिस को देख कर फरार हो गए। मोहन यादव से गांजा के अवैध तस्करी के संबंध में विस्तृत पंूछतांछ की जा रही है।
नशे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से गांजे के अवैध कारोबार में निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी कोतमा षिवेन्द्र सिंह बघेल एवं थाना प्रभारी कोतमा अजय कुमार बैगा, आरक्षक कृपाल सिंह शुभम तिवारी भानु प्रताप सिंह संजय द्विवेदी एवं सायबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment