अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

20 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून से बहतराई स्टेडियम में 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी गण शिरकत करेंगे

On: May 31, 2025 12:41 PM
Follow Us:

20 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून से बहतराई स्टेडियम में।(550 खिलाड़ी एवं अधिकारी गण शिरकत करेंगे)

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के तत्वाधान में दिनांक 7 जून 2025 से 9 जून 2025 तक 20 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्टेडियम राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई बिलासपुर में आयोजित की जा रही है, उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 जिलों से 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी गण शिरकत करेंगे यह एक ऑफिशियल प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी सब जूनियर, कैडेट्स ,जूनियर बालक बालिका एवं सीनियर महिला पुरुष पर आधारित होगी।इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा।सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन दिनांक 23 जून 2025 से 25 जून 2025 तक देहरादून उत्तराखण्ड में आयोजित 39 वी राष्ट्रीय सब जूनियर एवं 42 वी राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु किया जा रहा है। कैडेट्स एवं सीनियर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अक्टूबर माह में आयोजित होगी। श्री गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर के अलावा, जांजगीर चांपा, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर बलरामपुर जी पी एम, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा, रायपुर महासमुंद,नारायणपुर, जगदलपुर, दुर्ग,बालोद, राजनांदगांव की टीम भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह इनडोर स्टेडियम, राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई में दिनांक 7 जून को सायं 4 बजे होगी।
भवदीय
(रामपुरी गोस्वामी)
महासचिव छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment