20 वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक अमर अग्रवाल जी करेंगे
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के तत्वाधान में 20 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम, स्वर्गीय श्री बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर मे

दिनांक 7/6/2025 से 9/6/2025 तक किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी एवं अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 7 जून को सायं 4:30 बजे नगर के माननीय विधायक श्री अमर अग्रवाल जी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी करेंगे, अतिविशिष्ठ अतिथि जिलापंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी होंगे, साथ ही विशिठ अतिथि के रूप मे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंग जी, डाक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव अरविन्द तिवारी जी, लैलूंगा बीजेपी मण्डल प्रभारी गोकुलानन्द पटनायक जी, डिस्ट्रिकट ओलम्पिक असोसिशन अध्यक्ष पंकज तिवारी जी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता मे 22 जिलों से 560 खिलाड़ियों एवं अधिकारीगण शामिल होंगे।तीन दिन प्रतियोगिता मे आये हुये खिलाड़ियों का आवास व्यवस्था साइंस कालेज मैदान स्थित नवीन कन्या छात्रावास मे की गई है। प्रतियोगिता स्थल पर ही सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारीयो की भोजन व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया की प्रतियोगिता स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था एवं सुरक्षा हेतु पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु किया जायेगा, प्रतियोगिता के सभी मैच इलेक्ट्रोनिक्स सेंसर सिस्टम से होगी। प्रतियोगिता चार आयु वर्ग सब जूनियर, कैडेट, जूनियर बालक/ बालिका एवं सीनियर महिला /पुरुष पर आधारित होंगी। प्रतियोगिता की सम्पूर्ण त्यौरी अंतिम रूप मे है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
