20 सितंबर को लखनऊ में रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस मनाएगा
दर्शना विक्रम जरदोश, माननीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री होगी मुख्य अतिथि बिलासपुर में धूमधाम से रेसुब भी मनाएगा रेसुब का स्थापना दिवस

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़)। बिलासपुर जोनल मुख्यालय में 20 सितंबर को रेसुब का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाए जाने की सारी तैयारियां हो चुकी है ।। रेसुब से मिली जमकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2022 को रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल, नई दिल्ली के दिशानिर्देशन में जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी लखनऊ में मुख्य समारोह एवं परेड का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, माननीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री उपस्थित हो रही हैं।
इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के द्वारा श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेसुब. बिलासपुर एवं श्री भवानी शंकर नाथ/उप महानिरीक्षक रेसुब. बिलासपुर के मार्गदर्शन में तीनों मण्डलों में स्थापना दिवस के अवसर पर अनेक समाजसेवी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविर, योगा, बचपन बचाव संस्था के साथ सेमीनार, रन फाॅर युनिटी, वृक्षारोपण, श्रमदान, मानव तस्करी, जहरखुरानी एवं यात्री सामामनों की चोरी के रोक थाम हेतु जागरूकता अभियान, रेलवे सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त बल सदस्यों का आदर सत्कार कार्यक्रम शामिल है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट, वाॅलीवाल एवं फुटवाॅल का आयोंजन भी अलग अलग मण्डलों द्वारा किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




