आरक्षकगण सूझबूझ से महिला को सुरक्षित उतारे नीचे

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 14.01.2022 के दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला जूटमिल क्षेत्र अन्तर्गत भाठिया कॉलोनी के 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई थी । जूटमिल पुलिस के आरक्षकों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका । आरक्षकों ने जोखिम भरे कार्य को बड़ी सूझबूझ से करते हुये महिला को नीचे उतारे और उसे समझाइश दिया गया है । आज दोपहर करीब 03.00 बजे भाठिया कॉलोनी के गोल्डन भाठिया द्वारा चौकी प्रभारी उत्तम साहू को सूचना दिया गया कि उनके कॉलोनी के पानी टंकी के ऊपर एक विक्षिप्त महिला चढ़ गई है । काफी समझाइश के बाद भी नीचे नहीं उतर रही । टीआई उत्तम साहू द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर पहुंचकर हालात से अवगत कराने का निर्देश दिया गया । जूटमिल पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, कीर्तन यादव, प्रताप बेहरा, सत्या यादव व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे । पानी की टंकी ऊपर एक विक्षिप्त महिला चढ़कर बैठी हुई थी । तुरंत दो आरक्षक पानी टंकी की सीढियों से ऊपर चढे और महिला को समझा बुझाकर सीडी रेलिंग से नीचे लेकर आये, उसकी अवस्था को देखकर आरक्षकों द्वारा उसे होटल मंड़ भोजन कराकर समझाइश दिये कि आगे कभी ऐसे जोखिम भरे कार्य न करें । स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला आसपास के ही इलाके की रहने वाली है । जूटमिल स्टाफ महिला के वारिशानों का पता कर रही है । बहरहाल विक्षिप्त महिला की हरकत जानलेवा हो सकती थी जिसे आरक्षकों द्वारा बड़ी सूझबूझ से टाल दिया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *