33/11 केव्ही उपकेन्द्र दीपका के निरीक्षण में पहुंचे ईडी
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत व्यवस्था की ली जानकारी

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 04 नवम्बर 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल कोरबा वृत्त अंतर्गत उपसंभाग कार्यालय एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र दीपका के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने तथा बकायादारों के विरूद्ध वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिये।

कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने उपसंभाग कार्यालय तथा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र दीपका के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपकेन्द्र के रख-रखाव, फेल ट्रांसफार्मर की वापसी, खराब व बंद मीटर के बदले नए मीटर प्राप्त करने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच व मीटर रीडिंग एवं उनके बिलिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

श्री पटेल द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, कार्यपालन अभियंता श्री बी.बी.नेताम, सहायक अभियंता श्री सत्येन्द्र दिवाकर एवं अन्य विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
