अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

33/11 केव्ही उपकेन्द्र रिस्दा को किया गया उर्जीकृत
5 हजार उपभोक्ताओं को होगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति

On: March 7, 2023 6:06 PM
Follow Us:


33/11 केव्ही उपकेन्द्र रिस्दा को किया गया उर्जीकृत
5 हजार उपभोक्ताओं को होगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 07 मार्च 2023 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संचारण संधारण संभाग बिलासपुर के अंतर्गत तिस्दा में लगभग 2 करोड की लागत से नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का आज बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी.आनंद राव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप की उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। इस संबंध में बिलासपुर संचा./संधा. संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी ने बताया कि उपकेन्द्र में 5 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से 11 केव्ही फीडर डोडकी, रिस्दा टाउन, एवं हिर्री फीडर के 9 गांवों के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान, एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से रिस्दा उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राव ने बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कोमेजवार कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश जांगडे़, श्री एन. त्रिपाठी सहायक अभियंता श्री पी.के.चौबे, श्री जितेश दिव्य एवं परियोजना, एसटीएम व मेंटेनेंस टीम की सराहना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment