(वायरलेस न्यूज संपादक अमित मिश्रा)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया रहा है। सूत्रों के अनुसार, बस्तर रियासत के राजा कमलचंद्र भंजदेव से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दौरे के दौरान राजा भंजदेव और उनके परिवार से मुलाकात की थी, ऐसी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका नाम भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए दिल्ली भेजा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे भंजदेव जी का संबंध गुजरात राज्य के सियासत से भी ताल्लुक रखते हैं।
कमलचंद्र भंजदेव बस्तर रियासत के वर्तमान में राजा हैं और वे काकतीय राजवंश से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे 2010 में छत्तीसगढ़ लौट आए और अपने पूर्वजों की रियासत की जिम्मेदारी संभाली।
कोहिनूर हीरा का कनेक्शन ऐतिहासिक तौर पर कोहिनूर हीरा काकतीय राज परिवार की संपत्ति था। बाद में ये हीरा चोरी हो गया, फिर मुगलों के पास पहुंचा और अंत में ब्रिटिश सत्ता को सौंप दिया गया।
बस्तर राजघराने में 107 साल बाद बज उठी शहनाई
राजा कमलचंद्र भंजदेव की शादी इसी साल फरवरी में हुई। बस्तर राजघराने में 107 साल बाद शहनाई बज उठी थी। उनकी शाही बारात ऐतिहासिक भव्यता के साथ निकली थी। उनका विवाह सतना, मध्य प्रदेश के नागौद रियासत के शिवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री भुवनेश्वरी कुमारी से संपन्न हुआ।
राज्यसभा के लिए नाम भेजे जाने की भनक ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है, हालांकि अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
