“18 वर्षों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों को मिला सम्मान: गणतंत्र दिवस 2026 पर जशपुर जिले में Ratna Guru सम्मानित”

जशपुर ( वायरलेस न्यूज) गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों जशपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में 18 वर्षों तक निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाली रत्ना गुरु को आज रंजीता स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रत्ना गुरु को उनके किए गए उल्लेखनीय कार्यों अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना की।
यह सम्मान न केवल रत्ना गुरु की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जिले के समस्त शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *