डीपीएस स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसान व मजदूरी करने वाले के बच्चे हैं! जो विद्यालय की पढ़ाई पर ही निर्भर रहते हैं! विद्यार्थियों मे बिना ट्यूशन के ही यह सफलता प्राप्त किए हैं!
डीपीएस स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं उनके परिणामों को देख संस्था के प्रशासन समिति की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा शुक्ला ने बालिकाओं को विनय शील बनने तथा बालको को अनुशाषित जीवन जीने का सन्देश दिया तथा प्रो.श्री आलोक शुक्ला ने बच्चों के 10वी, 12 वी के परीक्षा परिणाम को देखकर गदगद हो गए और उन्होंने अपने पिता श्री प्रो. रामनारायण शुक्ल जी के नाम से एक नवीन संस्था खोलकर रमन यूनिवर्सिटी और अटलबिहारी विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रोफेशनल कोर्स चलाने के घोषणा करते हुए विद्यालय के निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयास करने का पूरा पूरा आश्वासन दिया
प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में कक्षा दसवीं के 131 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से तथा 44 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिनमे से 8 ऐसे विद्यार्थी है जो 90% से अधिक अंक प्राप्त किये जिन में प्रथम स्थान पर शुभांगी मिश्रा 96.8 3% अंक प्राप्त की वहीं द्वितीय स्थान में गौरव केवट 95 % तृतीय स्थान स्वामी पटेल 91.83% चतुर्थ स्वाति साहू 91.16% पंचम स्थान साहिल साहू 91% इसी तरह अनुभूति पटेल को 90.66% अनामिका पटेल को 90.50% तथा खुशबू साहू को 90% अंक प्राप्त हुए इस तरह से अंक अर्जित कर इन्होंने विद्यालय का नाम गर्वान्वित किया
वही कक्षा 12वीं में 130 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें प्रथम श्रेणी से 67 तथा द्वितीय श्रेणी से 49 विद्यार्थी सफल हुए प्रथम स्थान पर रूपेश साहू 94.60 % द्वितीय स्थान पर हिमांशु साहू 91.80% तृतीय स्थान नमिता पटेल 90.60% चतुर्थ स्थान पर अनिल यादव 90.40% के साथ सफल हुए!
विद्यालय के निरंतर प्रगति के लिए सतत प्रयास करने का पूरा पूरा आश्वासन दिया जिससे समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं ने जोरदार ताली बजाकर सम्मान करते हुए अभिवादन किया
श्री रामजी राजपूत ने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कक्षा 10वी, 12 वी प्रवीण सूची मे स्थान प्राप्त होने पर 11, 11 हजार की सम्मान राशि देने की घोषणा किये! संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यहां अध्यनरत अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसान व मजदूरी करने वाले के बच्चे हैं! जो विद्यालय की पढ़ाई पर ही निर्भर रहते हैं! विद्यार्थियों मे बिना ट्यूशन के ही यह सफलता प्राप्त किए हैं!
इन विद्यार्थियों की सफलता के पीछे सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
