बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) आर पी एफ सीआईबी’ ने ऑपरेशन नारकोस”* के तहत रेलवे स्टेशन इब के प्लेटफॉर्म क्रमांक-04 पर चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई उक्त व्यक्ति के कब्जे में मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ पाया गया कुल 09 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,50,000/- (चार लाख पचास हजार रुपये) पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू उर्फ मनीष पाशायत पिता भक्ता पाशायत, उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-06 गुमाडेरा किसानपारा थाना बेलपहार जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) बताया।
उक्त व्यक्ति के कब्जे में मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। इसकी सूचना तत्काल आबकारी निरीक्षक झारसुगुड़ा रेंज को दी गई। आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार जांच एवं वजन कराने पर ट्रॉली बैग से कुल 09 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,50,000/- (चार लाख पचास हजार रुपये) पाई गई।
मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु आबकारी कार्यालय झारसुगुड़ा लाया गया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध आबकारी झारसुगुड़ा रेंज में अपराध क्रमांक 119/26-27 अंतर्गत धारा 20(बी)(ii)(बी), एनडीपीएस अधिनियम के तहत दिनांक 30.06.2026 को मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया |
उक्त आरोपी से गहन पूछताछ करने पर उसने कुछ दिन पहले ही मर्डर केस में जेल से छूटने की बात कही और काम नही मिलने के कारण किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे के लालच में उक्त ट्राली बैग को ट्रैन में चढ़ाने आना बताया।
उक्त आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड ICJS में चेक करने पर उस पर पुलिस थाना बेलपहाड़ में अपराध क्रमांक 149/2024 दिनांक 16.07.24 धारा 103(1) BNS का मामला दर्ज होना पाया गया। इस बाबत पुलिस थाना बेलपहाड़ से समन्वय कर उनको घटना की जानकारी दी गई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *