किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
कुंडीनगर बलौदा में हुआ विप्र स्वाभिमान यात्रा का पदार्पण
50 से अधिक गांवों में पंहुच चुकी है विप्र स्वाभिमान यात्रा
महासमुन्द -(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरंदर मिश्र के मार्गदर्शन में जारी विप्र स्वाभिमान यात्रा आज समाज के अध्यक्ष प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में बलौदा पहुंची, यात्रा को लेकर सचिव पूर्णानंद मिश्र ने बताया कि बलौदा में, समाज के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाणीग्राही,जिला मीडिया प्रभारी किशोर रथ के नेतृत्व में समाज के बलौदा ग्राम एवं परिक्षेत्र प्रभारी के रूप में संजय दास को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया, कृष्ण मुरारी पाणिग्राही ने कहा कि यद्यपि तात्कालीन परिस्थितियों के कारण बलौदा क्षेत्र का सांगठनिक संरचना अस्तित्व में आया,पर वास्तव में बलौदा,सरायपाली से अलग नहीं,हम लोग सब मिलकर समाज के विकास के लिए काम करेंगे, और सरायपाली की अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे,अध्यक्ष प्रकाश मिश्र ने बलौदा क्षेत्र के समस्त विप्र बंधुओं का परिवार सर्वे प्रपत्र शीघ्र पूर्ण करने की अपील की ताकि एक वास्तविक सामाजिक विवरण हमको प्राप्त हो सके,, जिला मिडिया प्रभारी किशोर रथ ने कहा कि हमें सशक्त संगठन की सख्त आवश्यकता है,,जिससे सम्माज का विकास हो सके,हमारे संस्कार हमे महान बनाते हैं जिसे संगठन के बलबूते पल्लवित कर सकते हैं,,आज की यात्रा का ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक महादेव साहू,सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर पाढ़ी, मानस सामंतराय,वीरेंद्र दास, सहित बलौदा के विप्र बंधुओं ने अभिनंदन किया,,,यात्रा में अध्यक्ष प्रकाश मिश्र के साथ सुरेश पाणिग्राही, सेवा शंकर पाणिग्राही,सचिव पूर्णानंद मिश्र उपस्थित थे,समाज के सचिव पूर्णानंद मिश्र ने बताया कि विप्र स्वाभिमान यात्रा अब तक विकास खंड के पचास से भी अधिक गांवों में पहुंच चुकी है,जिसका सामाजिक जनों ने भव्य स्वागत किया है और बढ़ चढ़ कर जानकारी प्रदान करने में सहयोग प्रदान किया है
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
