किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द- घरेलू हिंसा से परेशान होकर बसना विकासखंड के ग्राम कोटेदरहा से सरायपाली आ गई एक बुजुर्ग महिला की सूचना मिलते ही सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने तत्काल नेक दिल इंसान पुलिस अफसर का परिचय देते हुए वृद्धा के सकुशल घर वापसी का इंतजाम किया है। हम आपको बता दें कि ग्राम कोटेनदरहा से एक बुजुर्ग महिला के बताए अनुसार वह घरवालों के मारपीट से परेशान होकर किसी तरह से सरायपाली आ गई थी और सरायपाली में बस स्टैंड के समीप स्थित mi-store के सामने बैठी हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सरायपाली में मिस्ठी चूल्हा के संचालक किशोर साहू ने मानवता दिखाते हुए जहां वृद्धा को भोजन कराया वहीं दूसरी ओर सरायपाली की एसडीओपी विकास पाटले को वृद्धा की सूचना मिलने के बाद पुलिस जवानों के साथ बुजुर्ग महिला को सकुशल गृहग्राम भेजने का प्रबंध कराकर पुलिस जवानों के साथ घर भिजवाया। खराब मौसम में वृद्धा को घर भिजवाने की व्यवस्था और तत्परता के लिए सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले की सराहना की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

