कोरबा (वायरलेस न्यूज़) एमसीएमआईटी कालेज के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्रायें छतीसगढ़ी कला और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ कर सकेंगे। ज़िला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पाम माल के संचालक ने इसके लिए सहमति जताते हुए कार्यक्रम को निर्धारित समय और रूपरेखा में सम्पन्न कराने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। माल संचालक और प्रबंधन ने लिखित पत्र द्वारा ज़िला प्रशासन को आश्वस्त किया है कि पाम माल में छत्तीसगढ़ी भाषा, कला- संस्कृति पर आधारित किसी भी आयोजन की मनाही नहीं है। एमसीएमआईटी कालेज के विद्यार्थियों द्वारा 23 दिसंबर को वार्षिक उत्सव में छतीसगढ़ी गीत, वेशभूषा, लोक कला और संस्कृति पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं है। माल प्रबंधन ने ऐसी शिकायत को भ्रामक बताया है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माल में आयोजन पर अपनी सहमति जताई है।
दरअसल कोरबा के एमसीएमआईटी कालेज के विद्यार्थियों ने एसडीएम को आवेदन प्रस्तुत कर सूचित किया था कि 23 दिसंबर पाम माल में वार्षिक उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति तथा छत्तीसगढ़ी कला पर आधारित आयोजन पर माल के संचालक और मैनेजर ने आपत्ति कर कार्यक्रम को निषेध कर दिया है। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कोरबा ने माल संचालक को नोटिस जारी कर जानकारी माँगी थी। माल संचालक और प्रबंधन ने इस शिकायत को ग़लत बताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी कोई आपत्ति प्रबंधन ने नहीं की है और एमसीएमआईटी कालेज के आयोजन में छत्तीसगढ़ी भाषा, कला- संस्कृति और गीत आदि के आयोजन की मनाही नहीं है। पुष्पेंद्र श्रीवास की रिपोर्ट
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

