एक करोड़ 55 लाख के 417 क्विंटल लकड़ी जप्त , कंटेनर वाहन से कर रहे थे लकड़ी की तस्करी
रिपोर्ट- किशोर कर महासमुन्द
महासमुन्द – करोड़ों की लकड़ी तस्करी के मामले में महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रेस वार्ता कर पुलिस ने फिर से एक बार अपनी पीठ थपथपाई है । लकड़ी तस्करी के सनसनीखेज मामले में 6 आरोपियों के कब्जे से 2 कंटेनर वाहन सहित एक करोड़ 55 लाख 81 हजार से अधिक की कीमती खैर प्रजाति की 417 क्विंटल लकड़ी और परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जप्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की बात सामने आई है। घटना का खुलासा करते हुए सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने आज एक प्रेस वार्ता में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से लकड़ी तस्करी की शिकायत पर लंबे समय से मिल रही थी जिसके बाद महासमुंद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल की टीम और सरायपाली थाना द्वारा संदिग्ध वाहनों और लकड़ी परिवहन पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की निशानदेही पर सागरपाली नेशनल हाईवे 53 के पास चौधरी ढाबा के पास खड़े कंटेनर वाहन को रोककर जांच किया गया वाहन में चालक भगवान सिंह त्यागी धौलपुर राजस्थान और मनसुख तथा ओमप्रकाश सभी धौलपुर राजस्थान के निवासी मिले वाहन में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर चावल लोड होने की बात कही लेकिन दस्तावेज नहीं होने पर वाहन की तलाशी ले गई जिसमें बेशकीमती खैर प्रजाति की 203 कुंटल लकड़ी भरी हुई थी । आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि सरायपाली कृष्णा पैलेस होटल के पीछे हिस्से में भी एक कंटेनर वाहन है जिसमें लकड़ी लोड किया गया है , जहां अविनाश उर्फ सन्नी चावला द्वारा लकड़ी लोड कराए जाने की बात निकलकर सामने आई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया । इस प्रकार कुल 417 कुंटल लकड़ी जप्त की गई जिसकी वाहन सहित कुल कीमत 1 करोड़ 55 लाख 81 हजार आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ सरायपाली थाने में अपराध धारा 379, 464, 471 तथा वन अधिनियम 1927 की धारा 42 के तहत कार्यवाही की गई है। सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले, थाना प्रभारी आशीष वासनिक तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

