दिनांक – २७ दिसम्बर, २०२१
सम्मानीय
कलेक्टर महोदय,
जिला बिलासपुर,
छत्तीसगढ़
विषय : बिलासपुर शहर में विभागीय गेंगवार न हो और शहर के सम्मानीय नागरिकों को शासन की समस्त मूलभूत सुविधाएँ मिले, सम्बंधित
संदर्भ : दिनांक २७ दिसम्बर २०२१ को समाचार पत्र दैनिक भास्कर में प्रकाशित ख़बर “ निगम ने कहा विभाग पानी का बिल पटाए मेयर साहब की चेतावनी कि नल कनेक्शन काटेंगे”
सम्मानीय महोदय
हृदय में बड़ी पीड़ा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूँ क्योंकि आज एक समाचार पत्र में नगर निगम की तरफ़ से सभी विभागों को मेयर साहब द्वारा यह चेतावनी दो गयी है कि पानी का बिल नहीं पटाया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
महोदय, मेरे बिलासपुर में बहुत ही शांति प्रिय लोग रेहते है और मेरे शहर के लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह की समस्या का सामना करना पड़े यह अच्छी बात नहीं है मेयर साहब एक सम्मानीय जनप्रतिनिधि है और शहर के प्रथम नागरिक भी है मैं उनसे भी निवेदन करता हूँ और आपका भी यह दायित्व है कि एसी मूलभूत सुविधा वाली समस्या को आगे आकर सुलझाएँ और समाधान निकाले, इस प्रकार से विभागों का समन्वय बनाएँ की आपस में टकराहट नहीं हो।
बिलासपुर शहर में पिछले कई दिनो से शहर की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी क्योंकि बिजली विभाग ने निगम द्वारा बिल न जमा होने के कारण बिजली काट दिया गया, जिसके कारण मेरे शहर वासीयों को बहुत असुविधा हुई और परेशानी का भी सामना करना पड़ा,जिसका समाधान आपने कुछ दिनो बाद निकाला और शहर के उन सभी स्थानो की लाइट वापस आयी। आनेवाले समय में आप शासन से पर्याप्त फंड की माँग करे ताकि नगर निगम का बिल समय पर पटाया जा सके।
महोदय, बिलासपुर शहर के किसी भी सरकारी विभाग में आपसी गेंगवार नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे शहर वसियों को असुविधा होती है और परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपसे निवेदन है कि इस प्रकार के मसलो को बैठकर समाधान निकालें ताकि बिलासपुर शहर के सम्मानीय नागरिकों को कोई असुविधा नहीं हो।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

