रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़ )रेल्वे बोर्ड नईदिल्ली द्वारा ट्रेनों एवं रेल्वे परिसरों में धूम्रपान और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों पर कानूनी कार्यवाही करना और लोगो को जागरूक करने गुरुवार से इस अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ द्वारा रेल यात्रियों को जागरूक किया की ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करे जिससे गंभीर दुर्घटना भी हो सकती है।रेल परिसर में या चलती ट्रेन में धूम्रपान न करे इससे भी घटना घट सकती है । इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देश में रेल मंत्रालय रेल्वे बोर्ड नईदिल्ली से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में रायगढ़ आरपीएफ के सभी अधिकारियों और स्टॉफ को अलर्ट कर निर्देशित किया गया हैकि 30 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक विशेष चेकिंग और जनजागरूकता अभियान शुरू करदिया गया है इस अभियान में लोगो को ट्रेनों एवं रेल्वे परिसरों में धूम्रपान और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों पर कानूनी कार्यवाही करना और लोगो को जागरूक किया गया । साथ ही लोगो को ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने की हिदायत भी दी गई । जिससे गंभीर दुर्घटना भी हो सकती है।रेल परिसर में या चलती ट्रेन में धूम्रपान न करे इससे भी दुर्घटना घट सकती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

