प्रशासन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी करवाई करे:- यू.डी. मिंज
जशपुर:- जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से हो रही असामयिक मौतों के कारण यूडी मिंज आहत होकर अभिभावकों से अपील की है कि कम उम्र के बच्चों वाहन चलाने न दे और अपने पालक्त्व धर्म को निभाते हुए उन्हें अपने निगरानी में रखें उनका ध्यान दे जिससे कि उनकी आने वाली पीढी सुरक्षित हो और पढ़ लिखकर समाज के योगदान में अपना सहयोग कर सकेगें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन यातायात नियमों के प्रतिकूल और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करे। उन्होंने जनसामान्य से भी कहा है कि अपने परिवार के बीच का कोई सदस्य हमारी लापरवाही की वजह से दुर्घटना में मृत जाता है तो उसके जाने से जीवन भर का दुःख होता है ,इसलिए थोड़ा अपने परिजनों की ओर सतर्कता से ध्यान दे कि वो क्या कर रहे हैं। इससे जीवन की सुरक्षा भी होगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि कल सेन्द्री मुंडा चौक के पास अल्टो 800 कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत और कुछ दिन पूर्व बगीचा में मोटरसाइकिल दुर्घटना से मेरा मन आहत हो गया है।इसलिए अभिभावकों को सावधानी रखने की हृदय से अपील कर रहा हूँ कि यातायात नियमों का पालन करे और अपने पालक्त्व का धर्म निभाएं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

