संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने बच्चों से कहा कि वैक्सीन लगाने से डरें नहीं
जशपुर(वायरलेस न्यूज़) :- देश में कोरोना के नए खतरे ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । ऐसे में तेजी से संक्रमित करने वाले इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गई है । ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । ऐसे में 15 से 18 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन कोरोना से रोकथाम के लिए सोमवार को 15 से 18 वर्ष तक बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी से किया। इस अवसर आज पहला टीका कु लक्ष्मी बाई कक्षा 12 एवं दूसरा टीका कु महक परवीन कक्षा 12 को लगया गया इस अवसर पर एसडीएम रवि राही,मुख्य स्कॉउट आयुक हरिप्रसाद साय, सचिव स्काउट एवं गाइड श्रीमती कल्पना टोप्पो ,जिला स्कॉउट संघ के पदाधिकारी,बीएमओ के. कुजूर,बीपीएम एवं स्कूल के समस्त स्टाफ एवं पत्रकार उपस्थित रहे
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नई हुआ है इसलिए हम सबको सावधानी रखना है इसलिए सतर्क रहें ।घर के बड़ो अभिभावकों को जागरूक करना है। जिन्होंने टीकाकरण नहीँ कराया है उन्हें
जानकारी देवे और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कोरोना टीकाकरण से डरने की जरूरत नई है। उन्होंने स्कॉउट पदाधिकारी को स्कूलों में स्काउट को सक्रिय कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को परिपक्व करने को कहा और स्कूलों में कैरियर मार्गदर्शन लगातार कर बच्चों को कैरियर के चयन में मार्गदर्शन करने को भी कहा।
सभी को सावधानी रखने
बीएमओ के कुजूर ने कहा कि आज से 15 से 18 का वैक्सीन शुरू हुआ है हम स्कूलों के माध्यम से बच्चों का टिकाकरण कर रहे जिसमें बच्चों को कोवाक्सिन लगाया जा रहा है। टीकाकरण में सामान्य रूप से किसी बच्चे को बुखार आये या बदन दर्द करे तो वो घबराये नहीं।इससे डरने की जरूरत नई है यह सामान्य है।
सभी को वैक्सीन लगेगा। ईसके लिए जिले के सभी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

