🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने वाले कन्हैया मित्तल का योगी के मंत्री ने जताया आभार

On: January 10, 2022 1:14 PM

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने वाले कन्हैया मित्तल का योगी के मंत्री ने जताया आभार
लखनऊ (koo एप्प से साभार वायरलेस न्यूज़) । यूपी विधानसभा चुनाव में इन दिनों कन्हैया मित्तल के गीत ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’धूम मचाया है। चौक-चौराहे से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों में यह गाना खूब बज रहा है। एक कार्यक्रम में गीतकार कन्हैया ने योगी के सामने भी यह गाना गाया। इस गाने को सुनकर मुख्यमंत्री भी प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल ने अपने इस गाने से यूपी चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है। साथ ही कहा कि कन्हैया मित्तल का ये गाना तो अब शादियों में भी धूम मचा रहा है। योगी सरकार के मंत्री नंद कुमार नंदी ने तो सोशल मीडिया साइट कू पर गाने की चार लाइन पोस्ट कर कन्हैया मित्तल का आभार भी व्यक्त किया है।

Koo Appआभार आपका भाई @KANHIYAMITTAL30 जी।। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम, भगवा लहरायेंगे।। @BJP4India @BJP4UP @narendramodi @myogiadityanath @swatantrabjp @dpradhanbjp @JPNadda @AmitShah @RadhamohanBJP View attached media content – Nand Gopal Gupta Nandi (@NandiGuptaBJP) 10 Jan 2022


डीजे सांग की तरह से गीत को तैयार किया गया है। धुन और संगीत को युवाओं की पसंद के अनुसार बनाया गया है। यह गीत भाजपा की बैठकों, रैलियों व अन्य कार्यक्रमों में खूब सुना जा रहा है। यूपी में छिड़े चुनावी घमासान के बीच सभी राजनीतिक दल गीत-संगीत के जरिए प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि इस बार चुनाव में वर्चुअल माध्यम से प्रचार की घोषणा फ़िलहाल भाजपा को सबसे ज्यादा रास आ रही है। क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी इसकी तैयारी कर रही है। पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम और आई टी टीम को इसके लिए मजबूत किया है। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 15 जनवरी तक पूरी तरह से वर्चुअल प्रचार होगा। उसके बाद आयोग इसकी समीक्षा करेगा। हालांकि राजनीतिक दलों ने वर्चुअल प्रचार और रैली की योजना पर पहले ही काम करना शुरू कर दिया था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment